General Support +91 8306300307
Technical Support +91 9509746479

Maheshwari Samaj Jaipur

Highlights of Shri Maheshwari Samaj Jaipur

‘श्री माहेश्वरी समाज’, जयपुर का विभिन्न समाजों में अपना विशिष्ट स्थान है। अपनी चहुँमुखी गतिविधियों व कार्यकलापों से चाहे वह सामाजिक क्षेत्र हो या सांस्कृतिक/शैक्षिक जगत अथवा चिकित्सा क्षेत्र, युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन व महिलाओं में सामाजिक, आर्थिक चेतना व सक्रिय योगदान का कार्य हो, चाहे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हो या वृद्धाश्रम निर्माण कार्य, समाज सेवा के अपने विभिन्न आयामों से श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर न केवल राजस्थान में ही नहीं वरन् भारतवर्ष के माहेश्वरी एवं अन्य जातीय संगठनों में अपनी एक पहचान रखता है।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: समाज के युवकों की मानसिक, शारीरिक व आर्थिक दशा को उन्नतिशील बनाने व समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की दृष्टि से पौष शुक्ल 10 सम्वत् 1982 को माहेश्वरी समाज जयपुर का गठन किया गया। माघ शुक्ल 7 (सूर्य सप्तमी) सन् 1925 को समाज का विधिवत् उद्घाटन स्व. सेठ श्री गोविन्द नारायण जी सोमानी (बब्बू सेठ) के कर-कमलों से विद्याधर के रास्तें में किया गया। साथ ही एक रात्रि पाठशाला 3 माह के लिए स्थापित की गई, इस पाठशाला में बच्चों को पढ़ाने का भार स्व.श्री श्याम सुन्दर जी काबरा, स्व.श्री बालचन्द जी कचोलिया, स्व.श्री शिव शंकर जी झंवर ने स्वेच्छा से अपने ऊपर लिया।

     तत्पश्चात् पुस्तकालय, व्यायामशाला स्थापित की गई। दस्तकारी का कार्य सिखाने की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सेवा कार्य भी किये गये।

     किराये के मकान से समाज की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने हेतु 28 फरवरी, 1944 को सिंघी जी के रास्ते में पुराना बना हुआ मकान खरीदा गया। पुर्ननिर्माण हेतु भवन का शिलान्यास स्व.श्री सेठ श्री बद्रीनारायण जी लढ्ढ़ा के कर कमलों से 11 जुलाई, 1945 को हुआ। 1946 में  भवन तैयार हो गया। वर्तमान से इस भवन में तीन मंजिल बनी हुई है।

     इस भवन के पीछे जमीन व मकान 1968-69 में अनाथालय में से समाज ने खरीदा जिसका आर्थिक भार स्व.श्री गणेशनारायण जी अजमेरा ने वहन किया। इस जमीन पर तीन मंजिला भवन बनाकर मुख्य भवन की -अनेक्सी’ के रूप में काम लिया जा रहा है।

     शनै-शनै समाज क्रियाशील होता गया। सन् 1932 में महेश नवमी का पहला उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया । 1948 में महेश भगवान की शोभा-यात्रा प्रथम बार निकाली गई।

     समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, चिकित्सा के नये आयाम स्थापित किये गये। वार्षिक उत्सव (सूर्य सप्तमी), होली-मिलन समारोह, महेश नवमी महोत्सव, दीपावली स्नेह मिलन, गोठ एवं मेला, परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवा आदि आयोजन बड़े उत्साह से आयोजित किये जाते रहे है।

प्रबंधनः श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर का कार्य संचालन समाज सदस्यों द्वारा निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा होता है। समाज का अपना विधान है जिसका सन् 1960 में ‘राज.संस्था रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1958’ के अन्तर्गत पंजीयन कराया गया। इसका पंजीयन क्रमांक 60/1960-61 है। वर्तमान विधान के अनुसार कार्यकारिणी समिति सदस्यों में 1 निर्वाचित अध्यक्ष, 90 चयनित एवं 2 पदेन सदस्य होते हैं। जिनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

महेश सेवा कोषः महेश सेवा कोष से उन माहेश्वरी सदस्यों को जिनके परिवार की समिति द्वारा तत्समय निर्धारित मासिक आय अथवा उससे कम है, सहायता की जा सकती है। महेश सेवा कोष द्वारा निम्नानुसार सहायता दी जा सकती है:-

(अ) मासिक सहायता- विधवा बहनों एवं वृद्ध सदस्यों को, जिनकी आय का कोई भी साधन नहीं है, सेवा कोष से समिति द्वारा वर्तमान में सहयोग राशि 5000 रु प्रतिमाह भरण पोषण हेतु छम्थ्ज् द्वारा बैंक खाते में प्रदान की जा रही है

(ब) चिकित्सा सहायता- महेश अस्पताल एवं सरकारी अस्पताल में चिकित्सा पर (निजि चिकित्सालयों में नही) औषधियों, शल्य-चिकित्सा एवं अन्य जाँचों (समाज द्वारा संचालित डायग्नोस्टिक सेन्टर में अधिकृत अस्पताल के परामर्श करायी गई जांचें सम्मिलित) हेतु समिति द्वारा वर्तमान में अधिकतम 11000 रु वार्षिक सहायता  चिकित्सा बिलों का के लिए की जाती हैै।

(स) शिक्षा सहायता- उन परिवारों को जिनकी आय का कोई साधन नहीं है, विद्यालय फीस हेतु समिति द्वारा वर्तमान में प्रति शिक्षार्थी अधिकतम रु.7500 / - वार्षिक सहायता दी जाती है (प्रति बालक/बालिका अधिकतम दो बच्चों हेतु)।

माहेश्वरी इंटरनेशनल मैरिज ब्यूरो ;डप्डठद्ध अंतर्गत श्री माहेश्वरी समाज , जयपुर

श्री माहेश्वरी समाज जयपुर ने मैरिज ब्यूरो की स्थापना 1996 (महेश नवमी) के दिन की गई

मैरिज ब्यूरो द्वारा पिछले गत वर्षाे में विभिन्न परिचय सम्मेलन समारोह नियमित अंतराल में आयोजित किये गए जिससे अभिभावकों को अपने बच्चो के सम्बन्ध खोजने में आसानी हुई द्य इसके बाद समय की जरुरत को देखते हुए श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर ने  माहेश्वरी इंटरनेशनल मैरिज ब्यूरो ;डप्डठद्ध के रूप में पुनर्गठित किया और एक वेबसाइट लांच की उपउइरंपचनतण्बवउ जिससे अभिभावक घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण व् मैचिंग देखते आ रहे हैं द्य

श्री माहेश्वरी समाज जनोपयोगी भवन उत्सव भवन गत वर्षाे से समाज के वैवाहिक, धार्मिक व अन्य मांगलिक कार्याे में लगातार उपयोग में आ रहा है द्ययह भवन गत वर्षाे के इतिहास में माहेश्वरी समाज, जयपुर की सर्वाधिक लोकप्रिय व महत्वपूर्ण उपलब्धि है द्य सामाजिक आयोजनों के अतिरिक्त अन्य राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर के आयोजनों में भी उत्सवश्सभी की पहली पसंद हैं द्य

श्री माहेश्वरी समाज जनोपयोगी भवन ‘अभिनन्दन’-

श्री माहेश्वरी समाज जनोपयोगी भवन ‘‘अभिनन्दन’’ सर्व समाज बन्धुओं के लिए सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक अनुष्ठान व विवाह समारोह आदि के लिए किफायती दरों पर उपलब्ध है।भवन 152 बैड क्षमता के साथ पूर्णतः सुसज्जित एवं वातानुकूलित है। भवन में सुसज्जित एवं वातानुकूलित 1 बड़ा बैंक्वेट हॉल, फूड कोर्ट व मण्डप एरिया, 2 मिनि बैंक्वेट हॉल, 2 डायनिंग हॉल, 4 छोटे किचन, 2 बडे किचन, 2 पैसेंजर लिफ्ट, 1 लोडिंग लिफ्ट व डबल बेसमेन्ट वैले पार्किंग की सुविधा के साथ उपलब्ध है।

श्री माहेश्वरी समाज जनोपयोगी भवन ‘आनन्दम्’- श्री माहेश्वरी समाज जनोपयोगी भवन ‘आनन्दम्’ जगदम्बा नगर, वैशाली नगर का भूमि पूजन 6 मार्च, 2022 को सम्पन्न हुआ था। जिसके पश्चात् जेडीए से नक्शे पास करवाते हुए भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। भवन का कुल निर्माण क्षेत्रफल 30,000.00 वर्ग फीट है अब तक भवन में 1 बेसमेन्ट, भूतल एवं 5 मंजिल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। भवन की फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। जिसमें 28 कमरे, एक बडा वैंक्वेट हाॅल (डबल हाइट), स्टिल्ट फ्लोर पर फूडकोर्ट, डाइनिंग हाॅल तथा महिला-पुरुष हेतु अलग-अलग टाॅयलेट की व्यवस्था की गई है। इस भवन में आॅफिस ब्लाॅक व स्टोर रूम की भी व्यवस्था रहेगी।

स्थायी कोष स्थापित करने वाले समाज बंधु बधाई के पात्र है।

समाज कोष- समाज द्वारा स्थापित इस कोष में विवाह के मांगलिक अवसर पर समाज बंधुओं द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।

समाज को प्राप्त दान राशि पर दानदाताओं को आयकर अधिनियम में छूट - भारत सरकार के आयकर आयुक्त कार्यालय, जयपुर प्रथम के परिपत्र संख्या आ.आ.प्रथम/80-जी/60/6-09-10/74 दिनांक 17.04.2009 के तहत श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर को दी जाने वाली राशि पर धारा 80जी के अन्तर्गत छूट का प्रावधान है।

वस्तु भण्डार- वस्तु भंडार की शाखाएँ माहेश्वरी विद्यालय भवन, तिलक नगर, जनोपयोगी भवन उत्सव व जनोपयोगी भवन अभिनन्दन में संचालित किया जा रहा है। बर्तन भण्डार में शादी विवाह तथा अन्य अवसरों पर आयोजित भोज में काम आने वाले सभी प्रकार के बर्तन उपलब्ध है।

महेश अस्पताल- महेश अस्पताल का मुख्य संरक्षक श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर है। इस अस्पताल में इंडोर एवं आउटडोर मरीजों का अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में इलाज हो रहा है।

पत्रिका प्रकाशन- समाज द्वारा ‘जयपुर माहेश्वरी पत्रिका’ नई साज-सज्जा, आकर्षक कलेवर एवं सामयिक विषयों पर आधारित विभिन्न विशेषांकों के रूप में प्रतिमाह प्रकाशित की जा रही है। विशेषांक से संबंधित सारगर्भित एवं उपयोगी सामग्री के अतिरिक्त सामाजिक, शैक्षणिक, म्ब्डै से संबंधित सभी जानकारियाँ- आवश्यक सूचनाएँ एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों की जानकारी समाज बन्धुओं जा रही है।

वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह- श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर द्वारा वार्षिकोत्सव हर वर्ष ‘सूर्य सप्तमी’ को मनाया जाता हैं व महामंत्री द्वारा समाज के पटल पर वार्षिक प्रतिवदेन प्रेषित किया जाता है। इसी अवसर पर ‘प्रतिभा सम्मान’ में खेलकूद, शैक्षणिक, सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, चिकित्सा आदि क्षेत्रों की समाज की प्रतिभाओं को स्वर्ण पदक पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाता है एवं महेश सेवा कोष में स्थापित कोषों से लगभग 75 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मान स्वरूप चैक व प्रशस्ति-पत्र दिए जाते है

होली स्नेह मिलन समारोह- रंग एवं स्नेह के पर्व होली के उपलक्ष्य में होली स्नेह मिलन समारोह भी हर वर्ष सफलतापूर्वक आयोजित किया जाता है।

महेश नवमी महोत्सव- महेश नवमी के अवसर पर श्री महेश भगवान की शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभा यात्रा में केसरिया परिधान में सुसज्जित महिलाएँ तथा सफेद धोती कुर्ता व केसरिया दुपट्टा धारण किये पुरुष भव्य लवाजमा एवं बैण्ड की धुनों के साथ भजन गाते हुए चलते हैं। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर भक्ति संगीत के कार्यक्रम के साथ भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया जाता है।

सामूहिक गोठ एवं महेश मेला- हर वर्ष सावन-भादों माह में सामूहिक गोठ एवं महेश मेले का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें विशाल उपस्थित के बीच समाज बंधु भाग लेकर भोजन प्रसादी (दाल, बाटी, चूरमा) का आनन्द प्राप्त करते है। मेले में खान-पान व खेलकूद आदि की स्टाॅले लगाई जाती है एवं मनोरंजन के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाते हैं। गत वर्षाे से सामूहिक गोठ एवं महेश मेले का आयोजन विद्याधर नगर स्टेडियम में किया जा रहा है

दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव - हर वर्ष दीपावली स्नेह मिलन समारोह के अवसर भक्ति संगीत तथा अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्वजातीय बंधुगण एक जगह एकत्रित होकर आपस में दीपावली की शुभकामनाएँ प्रदान करते हैं। इस अवसर पर गिरिराज पर्वत की झांकी उठाये हुए भगवान श्रीराम दरबार की सजीव व गौऊ पूजन की झंाकी की विशेष झांकी (छप्पन भोग सहित) सजाई गई व महाआरती का आयोजन किया जाता है द्य

 

‘कृष्णधाम’ वृद्धाश्रम- आज के भौतिक युग में बुजुर्गों को जो सम्मान मिलना चाहिये वह नहीं मिल पा रहा है। उन्हें श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर अपनी अलौकिक कृति ‘‘कृष्णधाम’’ में पूर्ण सम्मान के साथ एवं सुख-षांति से जीवन जीने की व्यवस्था करता है। आश्रम 2 मंजिला है उसमें 27 कमरे है 40 निवासियों के रहने की व्यवस्था है और प्रत्येक रविवार को गीता जी के पाठ व शनिवार को सुन्दर कांड का पाठ किये जाते है।

माहेश्वरी डायग्नोस्टिक सेन्टर, विद्याधर नगर:- डायग्नोस्टिक सेन्टर में आधुनिक मशीनों द्वारा जाँच की जा रही है। अन्य डायग्नोस्टिक सेन्टरों की अपेक्षा में जाँचे बहुत कम दरों पर रखी गई है। सेन्टर की सेवाओ के विस्तारांतर्गत फिजियोथेरेपिस्ट, जनरल फिजिशियन एवम चर्म रोग विशेषज्ञ की सेवाएँ भी दी जा रही है द्य

माहेश्वरी डायलिसिस डायग्नोस्टिक एण्ड रिसर्च सेन्टर, निर्माण नगर- आमजन को रियायती दरों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से श्री माहेश्वरी डायलिसिस, डायग्नोस्टिक एवं रिसर्च सेन्टर को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

     सर्वधर्म मोक्षधाम चांदपोल: श्री माहेश्वरी समाज जयपुर द्वारा वर्ष 2022 में नगर निगम, जयपुर से चांदपोल में स्थित मोक्षधाम की जमीन 19 साल 11 महीने के लिए लीज पर ली गई है। जिसे 3 मई 2022 से सर्वधर्म मोक्षधाम के नाम से संचालित किया जा रहा है। इसे सुचारु रूप से संचालित करने के लिए समिति का गठन किया गया है मोक्षधाम में 4 शवदाह स्थल हैं, जिसमें प्रतिदिन 7-8 दाहसंस्कार किये जा सकते हैं। यहां विश्राम हेतु दो बड़े हॉल भी है जिन्हें भव्य रूप देने के लिए हाॅल में भगवत चित्रण कराया गया है हवन-पूजा के लिए आसन, बर्तन, हवन-कुंड आदि एवं यहां पर अस्थिपुष्प को रखने के लिये लॉकर भी उपलब्ध कराए जाते हैं। मोक्षधाम में दाह संस्कार के लिए गोकाष्ट व थापडी का उपयोग किया जाता है जो कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

     आरोग्यम् - माहेश्वरी-योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं शिक्षण संस्थान: व्याधियों के उपचार के लिए श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर द्वारा संचालित ‘माहेश्वरी आरोग्यम् प्राकृतिक चिकित्सालय’ का शुभारंभ बनीपार्क, जयपुर में किया गया। यहां चिकित्सालय में अनेक प्राकृतिक उपचार विधियों द्वारा जन साधारण को अत्याधुनिक, सुसज्जित व सुव्यवस्थित रूप से उपचार दिया जाता है द्य

माहेश्वरी गोल्ड कार्ड योजना- समाज के समस्त सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों (अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेन्टर, मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेन्ट, होटल, स्वीट्स शाॅप, ग्रोसरी स्टोर, आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रोनिक्स, गारमेन्ट्स, ज्वैलरी इत्यादि) में आकर्षक रियायतें उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई थी।

रोजगार प्रकोश्ठ: माहेश्वरी युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु रोजगार प्रकोष्ठ प्रारम्भ किया गया। माहेश्वरी समाज, जयपुर के लिए छात्रों का सर्वांगीण विकास हमेशा ही सर्वोपरि रहा है। वर्तमान में युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करना एक चुनौती बन गया है। इसके अन्तर्गत कई समाज बन्धुओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है।

महेश अन्न सेवा: श्री माहेश्ववरी समाज, जयपुर नवीन सत्र 2022-25 द्वारा माह जुलाई, 2023 से आरम्भ की गई महेश अन्न सेवा वर्षपर्यन्त प्रत्येक गुरूवार को किया जा रहा है। इस अन्न सेवा के अन्तर्गत लगभग 500 जरूरतमंद बंधुओं को भोजन प्रसादी उपलब्ध करवाई जा रही है, आप अपने परिजनों की पुण्य तिथि, जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर इस सेवा का लाभ उठा सकतें है।

निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा: मानव सेवा में समर्पित एम्बुलेंस की सेवायें समाज के सभी परिवारों के लिए उपलब्ध है। इस सेवा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए श्री माहेश्वरी डायलिसिस, डायग्नोस्टिक एण्ड रिसर्च सेन्टर, निर्माण नगर, जयपुर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

महेश बैंकुठ: मई, 2024 से मानव सेवा में समर्पित महेश बैंकुठ (मोक्ष वाहिनी) की सेवायें समाज के सभी बन्धुओं को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। इस सेवा को सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।

दी एज्यूकेशन कमेटी आॅव् दी माहेश्वरी समाज (सोसायटी), जयपुर

श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर के अन्तर्गत दी एज्यूकेशन कमेटी आवॅ् दी माहेश्वरी समाज (सोसायटी), जयपुर राजस्थान सोसाइटीज एक्ट 1860 के अन्तर्गत पंजीकृत संस्था है। इसके पंजीयन क्रमांक 96/1956-57 हैं। सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर आधारित सार्थक शिक्षा प्रदान करने हेतु गठित यह सेवाभावी संस्था निरन्तर शैक्षिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में जयपुर में निम्न शिक्षण संस्थाओं, महाविद्यालय एवं छात्रावास का कुशलतापूर्वक संचालन कर रही हैंः-अ